नोटबुक कवर रोल के निर्माता · 1995 से · डिस्ट्रीब्यूटर्स के लिए
हिन्दी
WhatsApp +91 84481 01102export@jpplbookcover.com

प्रिंटेड डिज़ाइन और आपका अपना ब्रांड

हम अपने कार्टून और लाइनिंग डिज़ाइन BOPP और PP पर खुद प्रिंट करते हैं। अगर आप अपने नाम से माल बेचते हैं, तो हमसे पूछिए, हम आपके लिए क्या कर सकते हैं।

प्रिंटेड कवर Jagannath Polymers Pvt Ltd की स्टेशनरी और रिटेल रेंज का हिस्सा हैं।

अभी हम क्या प्रिंट करते हैं

डिज़ाइन क्या प्रिंट होता है
Classic ट्रांसपेरेंट BOPP पर सीधा मल्टीकलर प्रिंट
Combo कलर्ड BOPP पर मल्टीकलर प्रिंट
Lining BOPP पर लाइनिंग और ज़िगज़ैग पैटर्न
Standard मल्टीकलर प्रिंट ट्रांसपेरेंट और कलर्ड PP पर कार्टून प्रिंट, 11 और 13 इंच

अपने नाम से माल बेचने वाले डिस्ट्रीब्यूटर्स के लिए

अगर आप नोटबुक कवर अपने नाम से बेचते हैं, तो हमें अपनी ज़रूरत बताइए। हम साफ़-साफ़ बताएंगे कि क्या हो सकता है और कितनी क्वांटिटी पर:

  1. आपका अपना डिज़ाइन। आर्टवर्क, कलर और चौड़ाई भेजिए। नया डिज़ाइन प्रिंट करने के लिए एक मिनिमम क्वांटिटी लगती है, जो हम कोटेशन में बता देंगे।
  2. आपका कलर। हमारे स्टैंडर्ड सिंथेटिक कलर हैं: ऑरेंज, पिंक, ब्लू, ब्राउन, सफ़ेद और हरा। बाकी कलर ऑर्डर पर बन सकते हैं।
  3. प्लेन पैकिंग। स्टैंडर्ड रोल आमतौर पर हमारे JPPL प्रिंटेड पाउच में जाते हैं। 11 और 13 इंच के रोल हम प्लेन पाउच में भी पैक कर सकते हैं, ताकि आप उन पर अपना लेबल लगा सकें।

हमें क्या भेजें

  • आपकी फर्म का नाम, शहर और GST नंबर।
  • डिज़ाइन या आर्टवर्क (PDF चलेगी, या अभी आप जो कवर बेचते हैं उसकी फोटो भी चलेगी)।
  • चौड़ाई, लंबाई और सीरीज़ (बॉक्स वाली, पाँच का पैक या किलो के हिसाब से)।
  • एक ऑर्डर में कितनी क्वांटिटी, और साल में कितने ऑर्डर।

इन्क्वायरी भेजिए या हमें WhatsApp कीजिए। हम बताएंगे कि हम क्या बना सकते हैं और साथ में कोटेशन भेजेंगे।

नए सेशन के लिए नोटबुक कवर का स्टॉक भरना है?

हमें बताइए कि आपको कौन से डिज़ाइन, कितनी चौड़ाई और कितने कार्टन चाहिए, और आप किस इलाके में माल सप्लाई करते हैं। हम आम तौर पर एक कामकाजी दिन के अंदर स्टॉक और रेट बता देते हैं।

पूछताछ भेजें